फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी की अंत्येष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत।
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी जय प्रकाश भारद्वाज का बुधवार को अटैना गंगाघाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एसडीएम दातागंज दिनेश कुमार सिंह और सीओ उझानी गमलेश्वर बिल्टोरिया पुलिस-प्रशासन की ओर से यहां मौजूद रहे। दोनों अफसरों ने पार्थिक शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए।
विज्ञापन

उसहैत कस्बा निवासी लोकतंत्र सेनानी जय प्रकाश भारद्वाज का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे। आरएसएस और जनसंघ से जुड़े रहे जय प्रकाश भारद्वाज 1975 में इमरजेंसी के दौरान जेल भी गए थे। अटैना गंगा घाट पर बुधवार को उनके बड़े बेटे गिरीश चंद्र भारद्वाज ने मुखाग्नि दी। इससे पहले उनको सलामी दी गई। शव यात्रा में कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, विधायक राजीव कुमार सिंह के अलावा राणा प्रताप सिंह, ओमेंद्र पाल सिंह समेत कई लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। जय प्रकाश भारद्वाज पत्रकार गोविंद भारद्वाज के ताऊ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें