फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहा ने ठप की 10 घंटे बिजली सप्लाई

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बिजली उपकेंद्र पर इनकमिंग पैनल में चूहे के घुस जाने से शनिवार रात तेज धमाके के साथ पैनल में फॉल्ट हो गया। रात दो बजे से लेकर रविवार दोपहर तक सप्लाई ठप रही। धमाका इतना तेज था कि आवासीय परिसर में रह रहे कर्मचारी जाग गए। खबर दिए जाने पर इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची तो उसे पूरा पैनल ही बदलना पड़ गया। इससे कर्मचारियों समेत उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब दो बजे स्थानीय ट्रांसमीशन सेंटर को सप्लाई केंद्र से जोड़ने वाले इनकमिंग पैनल में तेज धमाका हुआ। यह धमाका इतना तेज था कि आवासीय परिसर में सो रहे कर्मचारी भी जाग गए। पैनल फुंकते ही उपकेंद्र भी बत्ती गुल हो गई। चूंकि इनकमिंग पैनल से नगर समेत कछला और देहात चारों फीडर की सप्लाई कनेक्ट है, इस लिए इन इलाकों में बत्ती गुल हो गई। सूचना के बाद एडीओ सीबीलाल भी जेई को लेकर उपकेंद्र पर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि रात में पैनल के अंदर चूहा घुस गया था। इस वजह से वायरिंग भी जल उठी। देर रात तक बिजली कर्मियों ने पैनल को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन सुबह तक जब सफलता नहीं मिली तो जिला मुख्यालय से इंजीनियरों की टीम को बुला लिया गया।
फुंके इनकमिंग पैनल को ठीक करने में नाकाम इंजीनियरों ने बाद में नया पैनल मंगवा कर रविवार दोपहर में सप्लाई ठीक की। करीब 10 घंटा तक सप्लाई प्रभावित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लघु उद्योग धंधे भी ठप रहे। एसडीओ सीबी लाल ने बताया कि चूहे की वजह से प्रभावित इनकमिंग पैनल को बदल दिया गया है। इस तरह से आगे चलकर सप्लाई बाधित नहीं हो, इसके लिए परिसर में कीटनाशक का स्प्रे भी कराया जाएगा। वैसे, इस तरह से पैनल फुंकने का पहला मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें