फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुकानदार के खाते से 1.11 लाख की ठगी, दातागंज में तैनात सिपाही समेत तीन पर केस दर्ज

Tue, 20 Oct 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं। दातागंज थाना क्षेत्र में नौकर पर दुकानदार के बैंक खाते से 1.11 लाख रुपये उड़ाने का आरोप है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने दातागंज थाने में तैनात सिपाही राहुल, मोहल्ला छोटा परा वार्ड नंबर 3 निवासी करन और गांव मझारा थाना मूसाझाग निवासी अतुल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दातागंज छोटा परा वार्ड नंबर 3 निवासी दुकानदार विपिन ने बताया कि उनकी परचूनी की दुकान पर काम करने वाले नौकर करन ने धोखे से उनके मोबाइल का कोड देख लिया था। इसके बाद उसने अपने मौसेरे भाई अतुल के खाते में अलग-अलग तारीखों में कुल 1,11,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। दुकानदार ने आरोप लगाया कि जब उनको जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे, तब वह मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत दातागंज थाने में की, वहां तैनात सिपाही राहुल ने आरोपियों को बुलाकर कथित तौर पर आर्थिक समझौता करा दिया, लेकिन न ही उनके रुपये वापस दिलवाए और न ही उनकी शिकायत दर्ज की। इसके बाद एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना उपनिरीक्षक राममेहर सिंह से जांच कराई जा रही है। विवेचना में तथ्यों के सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें