उसहैत। थाना क्षेत्र की नगर पंचायत उसहैत के वार्ड नंबर-4 निवासी फतेह खान ने कुछ लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर में बताया कि वह फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आरोप है कि रविवार को फेरी से लौटते समय रास्ते में 10 से 12 लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि थाने में तहरीर प्राप्त हुई है। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद