फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के 11 दिन बाद बाजार गई पत्नी... ट्रैक्टर पर बैठकर हुई फरार, पति ने बाइक से पीछा कर पकड़ा

Thu, 10 Jul 2025 11:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिनावर क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सब्जी खरीदने के बहाने बाजार गई विवाहिता ट्रैक्टर पर बैठकर फरार हो गई। इसकी जानकारी होने पर पति ने बाइक से पीछा कर उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिनावर क्षेत्र में शादी के 11 दिन बाद विवाहिता अपने पति को चकमा देकर भाग गई। पति ने पीछाकर उसे पकड़ लिया। इससे सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। आसपास के लोगों ने उसे समझाकर पति के साथ भेज दिया।

विज्ञापन


बिनावर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की 11 दिन पहले आजमगढ़ के एक गांव निवासी युवती के साथ शादी हुई थी। युवक व उसके परिजनों ने बिचौलियों के माध्यम से शादी में एक लाख रुपये खर्च किए थे। मंगलवार को पति पत्नी को लेकर घरेलू सामान लेने बिनावर कस्बा गया। वहां पर पत्नी पति से सब्जी खरीदने की बात कहकर दूर चली गई। इस बीच वह बरेली की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर चली गई। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो युवक ने उसकी तलाश की।

यह भी पढ़ें- गुरुकुल में छात्र की मौत: हादसा नहीं, हत्या है... पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, तीन आचार्य हिरासत में
विज्ञापन


बाइक से पीछा कर पकड़ा 
दुकानदारों ने बताया कि उसकी पत्नी एक ट्रैक्टर पर बैठकर बरेली की तरफ गई है। यह बात सुनते ही उसके पसीने छूट गए। उसने बाइक को बरेली की तरफ दौड़ा दिया। वह विजय नगला पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। वहां पर उसने ट्रैक्टर को रुकवा लिया। इसके बाद उसे पत्नी को ट्रैक्टर से उतराने का प्रयास किया, लेकिन वह उसके साथ जाने को राजी नहीं हुई। 
विज्ञापन


दोनों के बीच गहमागहमी को देख मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान कुछ लोगों ने नवविवाहित को समझा बुझाकर शांत कराया। उसके बाद वह पति के साथ जाने को राजी हुई। इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने बताया इस मामले में थाने पर कोई शिकायत नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें