फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाया, आरोपियों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उसहैत के एक गांव में तमंचे के बल पर धमकाकर महिला से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नवंबर माह 2024 में वह फसल की रखवाली करने गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। इसी बीच गांव का इब्ले हसन घर में घुस आया। उसने तमंचा से धमकाकर पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पत्नी के अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पत्नी को ब्लैकमेल किया। इस वजह से पत्नी ने किसी से शिकायत नहीं की। एक माह से आरोपी इब्ले हसन ने उसे प्रताड़ित करने लगा। तब पत्नी ने आपबीती बताई। इसके बाद पत्नी ने उससे पुलिस से शिकायत करने की बात कहीं। इससे बौखलाकर नौ जून को इब्ले हसन अपने परिवार के जमील, जबील और अकील के साथ उसके घर में घुस आया। उसके व पत्नी के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। फिर उसने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने इब्ले हसन समेत चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। उसहैत एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। महिला व उसके पति के बयान दर्ज किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें