फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1038 के सिर ताज

Sun, 13 Dec 2015 09:33 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां बता दें कि 12,874 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों में पहले चरण में 1543, दूसरे चरण में 1965, तीसरे चरण में 1860 और चौथे चरण में 1850 यानि 7218 सदस्य निर्विरोध हो चुके हैं। बाकी पदों पर प्रधानों के साथ ही मतगणना हुई, लेकिन प्रधान पदों पर ही लोगों की जिज्ञासा रही। सदस्य पदों के लिए मतगणना होती रही जो सदस्य विजयी हुआ अपना जीत का प्रमाण पत्र लेकर चलता बना। मतगणना में कादरचौक में दो गांवों की मतगणना दोबारा कराई गई। पुलिस ने तत्काल ही जाम लगा रहे लोगों को खदेड़ दिया। वजीरगंज में सील न होने का आरोप लगाकर एक प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ कुछ देर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर सांकेतिक जाम लगाया। इस्लामनगर में एक मतपेटी में पड़े वोटों से अधिक वोट निकलने पर हंगामा हुआ लेकिन एक ही जगह के दूसरे बूथ के मत पड़ जाने की बात कहकर सभी पक्षों को संतुष्ट कर दिया गया। कई प्रधानों ने प्रशासन के निर्देशों की खिल्लियां उड़ाते हुए जीतने के बाद जुलूस निकालकर खुशी मनाई। प्रधान पद की कुल1038 सीटों में से दो महिला प्रत्याशियों के निर्विरोध हो जाने पर 1036 पर चुनाव हुआ। बहुत जल्दी-जल्दी परिणाम आते रहे। देर रात तक सभी परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन


प्रेक्षक, डीएम, एसएसपी ने लिया मतगणना कार्य का जायजा
बदायूं। प्रेक्षक अजय कुमार सिंह, डीएम शंभू नाथ, एसएसपी सौमित्र यादव ने रविवार को मतगणना स्थलों का भ्रमण कर गणना कार्य का जायजा लिया। डीएम और एसएसपी ने मतगणना स्थलों पर पहुंचकर गणना कार्य के अलावा सुरक्षा व्यवस्थाएं स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक मतपेटिकाओं के पहुंचाने की सुरक्षा और गणना के बाद मतपत्रों की बंडलिंग के कार्य का भी निरीक्षण किया। डीएम ने प्रत्याशियों और गणना अभिकर्ताओं से वार्ता कर गणना कार्य के संबंध में जानकारी ली, तो उन्होंने गणना कार्य पर संतोष व्यक्त किया।

मतगणना के साथ बढ़ता रहा तापमान
बदायूं। समस्त मतगणना स्थलों पर गणना अभिकर्ताओं को सील बंद मतपेटिकाएं दिखाने के बाद ही बैलेट बाक्स खोले गए। जैसे-जैसे समय बीतता गया मतगणना स्थलों के बाहर चुनाव प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का जमावड़ा बढ़ता ही गया। जिलाधिकारी के आदेशानुसार किसी गणना कार्मिक और मतगणना अभिकर्ताओं को बिना तलाशी के अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन


इन अधिकारियों ने संभाली मतगणना की कमान
बदायूं। सीडीओ  प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त राजेंद्र प्रसाद यादव सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और बीडीओ अधिकारी भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना कार्य का जायजा लेते रहे।

म्याऊं में सर्वाधिक 1411 मतों जीतीं नीलम सिंह 
बदायूं। ब्लाक मुख्यालय गांव म्याऊं में ओमेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी नीलम सिंह अपने ब्लाक में सर्वाधिक 1411 मतों से विजयी घोषित हुई हैं। कुल 5048 मत पड़े, इनमें 2723 मत मिले। इन्होंने अपनी निकट प्रतिद्वंदी सपा के वरिष्ठ नेता आस मोहम्मद की पुत्रवधू आबिदा बेगम को हराया है। जिले में भारी जीत के लिए इनके समर्थकों में उत्साह है। यहां बता दें कि नीलम सिंह म्याऊं ब्लाक की प्रमुख भी रह चुकी हैं। इस बार उन्होंने अपने गांव से प्रधानी में हाथ आजमाए और भारी मतों से विजय हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें