फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड से पांच लाख तक का होगा निशुल्क इलाज: बीएल वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रांची में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। इसके बाद 25 लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि केंद्र, राज्य सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इसमें 1350 प्रकार की बीमारियों का इलाज होगा। ग्रामीण, नगरीय क्षेत्रों में विशेष सेवा का लाभ लगभग 1 से 86 लाख परिवारों को मिलेगा। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि भारत में विकास का लाभ सभी धर्म, जाति, वर्गों के लोगों को बिना भेदभाव के मिल रहा है। जिला अध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि ऐसी योजनाओं से हर गरीब का सपना साकार हो रहा है। प्रत्येक गरीब व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गरीब परिवारों का जिले के डॉ. राम निवास अस्पताल सहसवान और राज नर्सिंग होम बिल्सी में गोल्डन कार्ड से पांच लाख रुपये तक का प्रतिवर्ष इलाज हो सकेगा। इस मौके पर शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, चेयरमैन दीपमाला गोयल, सीडीओ देवकृष्ण तिवारी, सीएमओ डॉ. आसाराम, डॉ अनिल कुमार, डॉ कौशल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें