फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सौ बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट जल्द होगी शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट की बि​ल्डिंग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अगले माह भवन के हैंडओवर की संभावना है। इसके साथ गंभीर मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इससे जिले के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे मेडिकल कॉलेजों और बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में 34.46 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। शिलान्यास 27 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। 23 दिसंबर 2025 तक निर्माण पूरा होना था। बाद में कार्यदायी संस्था की ओर से समय जुलाई करा लिया। अब यह बिल्डिंग लगभग पूरी होने के कगार पर है।
यहां आईसीयू, वेंटिलेटर, मॉनिटरिंग सिस्टम सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में मरीजों का उपचार किया जाएगा, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। सीसीयू शुरू होने के बाद हार्ट, ब्रेन, ट्रॉमा, गंभीर संक्रमण और अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार मिलना संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


हैंडओवर की प्रक्रिया जुलाई में पूरी होने की संभावना है। उसके बाद में उपकरणों की स्थापना और अन्य तैयारियां पूरी कर यूनिट को जल्द ही मरीजों के लिए संचालित करने की योजना है। - शिव कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें