फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोजगार मेले में 10 युवकों को मिली सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी

विज्ञापन
उझानी में रोजगार मेला में फार्म चेक करते कंपनी के अफसर। संवाद
विज्ञापन
उझानी। ब्लॉक परिसर में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला में सुरक्षा अधिकारी, सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए 78 बेरोजगार पहुंचे। इनमें कुछ योग्यता के मुकाबले कम वेतन बताकर लौट गए तो कई ने शारीरिक दक्षता के बाद भी बाहर जाने से इंकार कर दिया। मेला में 12 युवकों का ही चयन हो पाया। उसमें से 10 सुरक्षा गार्ड हैं।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक संजय कुमार और एक प्राइवेट कंपनी के अफसर विजय पाल ने अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों को चेक किया। विजयपाल ने बताया कि कंपनी को करीब 500 युवकों का चयन करना है। इनमें सुरक्षा गार्ड के 400, सुपरवाइजर के 30 और सुरक्षा अधिकारी के 70 पद हैं। बुधवार को उझानी में 78 युवक आए और 25 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इनमें 10 युवकों को सुरक्षा गार्ड और एक-एक का सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के लिए चयन किया गया है। सुरक्षा गार्ड में 14 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। ड्यूटी करने के लिए जिले या फिर प्रदेश से बाहर भी जाना पड़ सकता है। इसी वजह से कई युवकों ने आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें