जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद
बदायूं। जिले में बहुत सारे लोग बिना चिकित्सीय परामर्श के मेडिकल स्टोर से दवा ले रहे हैं। ऐसे में इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। स्थिति ज्यादा खराब होने पर मरीज सरकारी अस्पताल का रुख कर रहा है। ऐसे डाक्टर ने कहा कि बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें।
सीएचसी सहसवान में उपचार को पहुंचे खलील खान ने डॉ. प्रशांत त्यागी को बताया कि दो दिन पहले जुकाम थी। मेडिकल स्टोर से दवा ले ली। उससे जुकाम तो ठीक हो गया, लेकिन सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इस पर डॉ. प्रशांत ने चिकित्सीय परामर्श पर ही दवा लेने की सलाह दी। इसी तरह आशीष शाक्य ने डॉ. राजेश कुमार वर्मा को बताया कि तीन दिन पहले दस्त लगने पर मेडिकल स्टोर से दवा थी। मंगलवार दोपहर से दस्त आना तो बंद हो गए, लेकिन यूरिन के रास्ते खून भी आ रहा है। डॉ. राजेश ने बताया कि ओपीडी में आने वाले ज्यादातर मरीज मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा लेते हैं। जब उनकी हालत बिगड़ती है तो वह अस्पताल आते हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अगर बुखार आए तो पैरासिटामॉल खाएं, अन्य किसी दिक्कत में तत्काल डॉक्टर से सलाह लें।
जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद