फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई बारात, दुल्हन संग हुई दिल दहलाने वाली वारदात

Mon, 20 May 2013 12:32 PM IST
बांदा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात दरवाजे पर आ गई थी। चंद लमहों बाद वह दुल्हन बनने वाली थी मगर इसी बीच पड़ोस के एक 'प्रेमी' ने उसे घर से कुछ ही कदम की दूरी पर चाकुओं से गोद डाला। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


लड़की के घर वालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए शादी से पहले पुलिस को अर्जी देकर सुरक्षा की मांग की थी मगर पुलिस ने अनसुना कर दिया था। हत्यारा सबके सामने फरार हो गया।

अंवती नगर (अतर्रा रोड) में शनिवार को हीरालाल राजपूत की बेटी प्रीती (18) की बारात आई थी। द्वारचार की तैयारी हो रही थी। इसी बीच वह अपनी बहन की आठ वर्षीय बेटी को लेकर शौच के लिए घर से बाहर निकली।
विज्ञापन


कुछ ही क्षणों बाद बच्ची भाग कर घर आई और बताया कि ‘दीदी’ को पड़ोस का रहने वाला कल्लू उर्फ बच्चा चाकुओं से मार रहा है।

लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक दुल्हन के जोड़े में खून से लथपथ प्रीति भागती हुई आई और सड़क पर गिर पड़ी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं।

मौत से पूर्व उसने बताया था कि दो अजनबी युवकों के साथ कल्लू ने उस पर चाकुओं से हमला किया था। मृतका के बड़े भाई ने पड़ोसी कल्लू उर्फ बच्चा के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कल्लू सब्जी और फल बेचता है। वह प्रीती को अकेला पाकर छेड़ता रहता था और उससे शादी करना चाहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें