फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव, सेक्स के बाद प्रेमी हो गया फरार

Thu, 18 Jul 2013 01:08 PM IST
सादाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस के बाहर आंखें चार हुईं और फिर दो युवा धड़कनों ने एक दूजे के होने का फैसला कर लिया। मंदिर में शादी कर ली और पति-पत्नी बन कर रहने लगे। लेकिन छह महीने बाद ही इस लव स्टोरी में एक मोड़ आ गया।
विज्ञापन


पति बना प्रेमी अचानक एक दिन फरार हो गया। गर्भवती प्रेमिका खोज में उसके शहर तक पहुंच गई। लेकिन पुलिस उसकी मदद को तैयार नहीं। यह मामला थाने के फेरे में फंस गया है। घटना अलीगढ़ जिले के सादाबाद इलाके की है।

पश्चिम बंगाल के सियालदह की रहने वाली निरूपमा (परिवर्तित नाम) फिलहाल नोएडा के सेक्टर-31 में रहती है। जहां वह जॉब करती है वहीं बगल में एयरटेल का भी एक कार्यालय है। जहां सादाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का केंद्रप्रताप (परिवर्तित नाम) भी नौकरी करता था।
विज्ञापन


इन दोनों के बीच आंखें लड़ गईं और दोनों में प्यार हो गया। फिर दोनों ने 3 जनवरी को वहीं एक मंदिर में शादी कर ली। वर्तमान में निरूपमा दो माह की गर्भवती है।

एक जुलाई को केंद्रप्रताप निरुपमा से यह कहकर घर से निकला था कि वह कंपनी के काम से बाहर जा रहा है। उसके बाद से केंद्रप्रताप को कोई पता नहीं लग रहा है। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है।

उसकी तलाश में निरुपमा बुधवार को सादाबाद पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस को बताई। उसने केंद्रप्रताप के खिलाफ यौन शोषण करने की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने यह कहकर उसे टरका दिया कि यह मामला उनके क्षेत्र का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें