फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम धमाके से हिला इलाहाबाद विश्वविद्यालय

Sun, 01 Dec 2013 01:07 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लिए शुक्रवार का दिन मनहूस साबित हुआ। सुबह छात्रों के हाथों शिक्षक पिटे तो आधी रात को छात्रसंघ चुनाव को लेकर दो गुटों के बीच चल रहा झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


हॉकी-डंर्डों, ईंट-पत्थर से लैस हॉलैंड हॉल और एसएसएल हॉस्टल में रहने वाले महामंत्री पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए तथा जमकर बमबाजी की। घटना में एक दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आधा दर्जन छात्रों को भी चोटें आईं।

मौके पर पहुंची पुलिस पर भी छात्रों ने बम फेंके। बमबाजी के बीच पुलिस एसएसएल में दाखिल हो गई और कमरों के दरवाजों को तोड़कर छात्रों को निकालने के बाद जमकर पीटा। दोनों पक्षों ने मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बवाल महामंत्री पद के प्रत्याशी गौरव सिंह ‘बादल’ और नवीन सिंह ‘मिंटू’ के समर्थकों के बीच सलोरी में मतदान के लिए दिन में हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की जांच एसपी क्राइम एके पांडेय को सौंपी है।
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें