फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस के कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला

Sat, 16 Nov 2019 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

परेड कोठी स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में शुक्रवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर पहुंची सिगरा थाने की पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की सूचना पर युवक के परिजन फिरोजाबाद से वाराणसी के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन


सिगरा थाना अंतर्गत परेड कोठी स्थित एक गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार की रात फिरोजाबाद जिले के रुरिया सिरसागंज के मूल निवासी अनुज प्रताप सिंह (26 वर्ष) ने रूम नंबर 305 बुक कराया।

अनुज ने गेस्ट हाउस के मैनेजर को बताया था कि शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे उसे चेक आउट करना है। शुक्रवार को काफी समय बीत जाने के बाद भी अनूप अपने कमरे से बाहर नहीं आया और दरवाजा खटखटाने के बावजूद नहीं खुला। 
विज्ञापन


होटल स्टाफ ने इसकी जानकारी मैनेजर को दी तो उसकी सूचना पर पुलिस आई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में अनुज फंदे से लटका मिला। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पता लगा कि अनुज मुजफ्फरपुर में किसी कंपनी में काम करता था।

कैंट रोडवेज चौकी प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। युवक के परिजनों के शहर आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें