उत्तर प्रदेश में आगरा के ताजगंज इलाके में बृहस्पतिवार को कबाड़ की दुकान में धमाके होने से दो लोगों की मौत हो गई। इस ब्लास्ट में एक महिला घायल हो गई। यह धमाका ताजमहल से करीब एक किलोमीटर दूर हुआ।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष दूबे ने पत्रकारों को बताया कि कबाड़ की दुकान में यह विस्फोट हुआ जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।