फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा फैसला किसके हाथ लगेगी वाराणसी सीट?

Thu, 13 Mar 2014 01:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा में सीटों को लेकर मचे घमासान के बीच बृहस्पतिवार को वाराणसी सीट को लेकर सियासी सस्पेंस का पटाक्षेप हो सकता है।
विज्ञापन


पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति बृहस्पतिवार की बैठक में फैसला हो जाने की उम्मीद है कि वहां से प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को मैदान में उतरा जाए कि मौजूदा सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी पर ही दांव लगाया जाए।

जारी होगी तीसरी सूची

इसी तरह लखनऊ सीट को लेकर चल रही रस्साकशी का भी सूची आने पर अंत हो जाएगा। पार्टी आगामी शनिवार को चौथी सूची जारी करेगी। अब तक 106 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी भाजपा बृहस्पतिवार को तीसरी सूची जारी करने जा रही है।

इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत छठे चरण तक के चुनाव वाले राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नाम होंगे। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों से लगभग तीन दर्जन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो सकता है।

मोदी को देना होगा ज्यादा समय

माना जा रहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति वाराणसी सीट को लेकर जारी घमासान को विराम दे देगी। इस सीट को लेकर पार्टी नेतृत्व दुविधा में है।

एक ओर संघ से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार के नेता चाहते हैं कि मोदी को वाराणसी से मैदान में उतारा जाए, लेकिन पार्टी नेतृत्व वहां के जातीय समीकरणों को लेकर चिंतित है।

यदि मोदी इस सीट से चुनाव लड़ते हैं तो तय है कि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल भी वहां से ताल ठोकेंगे। इससे पार्टी के स्टार प्रचारक मोदी को यहां ज्यादा समय देना होगा।

जोशी के जाने से ब्राह्मण नाराज!

जबकि डा. जोशी को कानपुर भेजने से ब्राह्मणों के नाराज होने की आशंका पार्टी को है। लेकिन जोशी को दोबारा मैदान में उतारने पर मोदी समर्थकों की उनके खिलाफ नाराजगी बढ़ सकती है।

ऐसे में उनके लिए यह सीट निकाल पाना आसान नहीं होगा। इधर, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी महासचिव अमित शाह ने संघ नेताओं सुरेश सोनी और कृष्ण गोपाल से मुलाकात की।

माना जा रहा है कि इस बैठक में वाराणसी सीट को लेकर जारी घमासान खत्म करने को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

राजनाथ को लेकर रस्साकशी

लखनऊ सीट पर राजनाथ के चुनाव लड़ने की अटकलों के बाद वहां भी रस्साकशी जारी है। उत्तर प्रदेश भाजपा की चुनाव समिति की बुधवार को दिल्ली में बैठक हुई।

इसमें प्रदेश प्रभारी महासचिव अमित शाह भी मौजूद थे, लेकिन इसमें कोई खास बात नहीं बन पाई व बैठक बहुत जल्दी समाप्त हो गई। बृहस्पतिवार को जारी होने वाली सूची में उत्तर प्रदेश से ज्यादातर मौजूदा सांसदों के नाम ही शामिल होंगे।

बहरहाल, भाजपा की कोशिश है कि होली से पहले ज्यादातर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर लिए जाएं। इसलिए 15 मार्च यानी शनिवार को भी चुनाव समिति की बैठक होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें