फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विकास कार्य में भेदभाव का आरोप लगा जिपं सदस्य ने भेजा इस्तीफा

Mon, 18 Aug 2025 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में बोर्ड की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष को सदस्य मुकेश देवी का इस्तीफा सौंपते उनके ससु
विज्ञापन
बिजनौर। जिला पंचायत के दामन पर अनदेखी का दाग बोर्ड की सदस्य मुकेश देवी ने लगाया है। जिला पंचायत सदस्य मुकेश देवी ने अपना इस्तीफा देते हुए उनके क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन के सभागार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। जिला पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने तमाम प्रस्तावों को चर्चा करते हुए पास किया। बैठक में वार्ड नंबर 32 जलीलपुर पंचम सीट से सदस्य मुकेश देवी की ओर से इस्तीफा पहुंचा।
इस्तीफा लेकर उनके ससुर लुध्यान सिंह पहुंचे और जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह को सौंप दिया। इस्तीफा में आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में कोई विकास कार्य बीते सालों में नहीं कराया गया है जबकि विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव बार बार दिए गए।
विज्ञापन

लुध्यान सिंह ने बताया कि उनसे कहा गया था कि पहले काम उन्हें दिया जाएगा जिन्होंने वोट दिया है। बाद में उनके क्षेत्र में काम कराए जाएंगे। अब तक इंतजार करने के बाद भी उनके प्रस्ताव पर कोई काम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें