बिजनौर। जिले के एक गांव में पांच युवकों ने एक युवती को बदनीयती से दुकान में खींचने की कोशिश की। युवती के पिता ने पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव के एक व्यक्ति के मुताबिक वह बिजनौर में आटो रिक्शा चालक है। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के पिता का आरोप है कि गांव के पांच युवतियों से छेड़खानी करते हैं।
आरोप है कि रविवार को अपनी भाभी के घर से लौट रही उसकी पुत्री को इन युवकों ने बदनीयती से पकड़कर दुकान में खींचने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर युवक उसके सीने में कोई चीज मारकर फरार हो गए।
गांव में इस मामले को लेकर बिरादरी की पंचायत भी हुई । पंचायत में युवती के साथ हुई घटना की आलोचना की गई। वक्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में विवाद भी चल रहा है।