फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सप्ताह के समापन पर पुरस्कारों की घोषणा

विज्ञापन
नजीबाबाद के एनआईआईटी में युवा सप्ताह में पुरस्कृत विजेता। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
युवा सप्ताह के समापन पर पुरस्कारों की घोषणा
विज्ञापन

नजीबाबाद। एनआईआईटी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित युवा सप्ताह के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए।
नॉर्थ इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एमडी अवनीश अग्रवाल के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा सप्ताह का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष एके त्रिपाठी, मोहित गर्ग, डीन आरएम माहेश्वरी के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद के सद्विचारों तथा जीवन शैली पर आधारित भाषण, स्लोगन, चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद को नमन किया।
युवा सप्ताह समापन पर डी फार्मा के छात्र कार्तिक नदीम और इफत हनीफ ने स्वामी विवेकानंद के उच्च आदर्श और कृतित्व पर विचार व्यक्त किए। रहबर अंसारी, रक्शंदा खान और अनुराधा ने शिकागो में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए भाषण के अंश प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा सप्ताह के दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में रक्शंदा, इफत हनीफ और कार्तिक को संयुक्त रूप से प्रथम विजेता घोषित किया गया। वैभव भारद्वाज को द्वितीय और अनुराधा को तृतीय स्थान मिला। चित्रकला में इफत हनीफ को प्रथम, रहबर अंसारी को द्वितीय और नकुल ठाकुर को तृतीय स्थान मिला। युवा सप्ताह समापन पर डीन आरएम माहेश्वरी, विभागाध्यक्ष एके त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ.नीलावती, डॉ.नवनीत राजपूत, गौतम कुमार, के पी सिंह, नीलम कुमार, अवनीश कुमार के नेतृत्व में युवा जागरण रैली आयोजित की गई। राष्ट्र उत्थान नारों के साथ निकाली गई रैली एनआईआईटी से शुरू हो कर गांव नांदकार पहुंची। एनआईआईटी के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थय और सफाई के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें