एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में लगें युवा : श्याम बहादुर
बिजनौर। नेहरू युवा केंद्र बिजनौर के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत विकास सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
सोमवार को झालू में युवा मंडल विकास सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी श्यामबहादुर शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिजनौर के नगर खंड प्रचारक अभिनव, जिला युवा समन्वयक नम्रता कौशल, समाजसेवी रामअवतार सिंह, लेखाकार चंदन कुमार आदि ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया। जिला युवा समन्वयक ने कहा कि युवाओं की देश व समाज के उत्थान में अहम भूमिका होती है। इसलिए युवाओं को एकजुट होकर कार्य करने चाहिए। अपर मुख्य अधिकारी, लेखाकार ने सभी युवाओं से नेहरू युवा केंद्र के क्रियाकलापों की विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया। संचालन हिमांशु कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर अमित चौधरी, शानू, विनय कुमार, आशीष बालियान, सुधा रानी, सुप्रिया रानी आदि मौजूद रहे।