फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शराब पीने के विवाद में युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किरतपुर । गांव इस्लामपुर साहू के 32 वर्षीय युवक सोनित की गांव छितावर में चाकू से गोदकर कर हत्या कर दी। परिजनों ने गांव के ही उसके दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने भी माैके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
गांव इस्लामपुर साहू निवासी सोनित पुत्र दाताराम बुधवार शाम गांव छितावर में आया था। देर रात शराब पीने को लेकर हुए विवाद में उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही उसके दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने मौका मुआयना करते हुए जानकारी जुटाई। उधर, एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें