फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर युवक की जान गई

Sun, 24 Mar 2019 11:52 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
मंडावर क्षेत्र में तालाब में पलटा शीरे से भरा टैंकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में ट्रक की चपेट में आकर 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी शनाख्त शेरकोट थाने के गांव वाजिदपुर निवासी नईम अहमद पुत्र मुश्ताक के रूप में हुई। उसने भाई फुरकान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नईम अहमद किसी कार्य से नींदडू जा रहा था। गांव जैतरा के पास नूरपुर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है। दारोगा सुरेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि उसका चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

वहीं, मंडावर के गांव बरकातपुर निवासी वीर सिंह चीनी मिल का शीरे का टैंकर चलाता है। रविवार को वह बिजनौर से शीरे से भरा टैंकर लेकर चीनी मिल बरकातपुर जा रहा था। चालक के अनुसार बिजनौर रोड स्थित बिजलीघर के पास पहुंचने पर एक वाहन टैंकर के सामने आ गया।
वाहन को बचाने के प्रयास में इमरजेंसी ब्रेक लेने पर टैंकर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। राहगीरों ने चालक को टैंक की केबिन से बमुश्किल बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। उसे एक निजी चिकित्सक के यहां पर भर्ती कराया गया। इसके बाद टैंकर स्वामी मौके पर पहुंचे और क्रेन बुलवाकर टैंकर तालाब से बाहर निकलवाया गया। टैंकर स्वामी के अनुसार अब वीर सिंह की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें