फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने चिता से शव खींचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल पक्ष द्वारा उसका साहनपुर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा था। मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर चिता से शव खींच लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली शहर बिजनौर के जमालपुर पठानी उर्फ उमरपुर मीरा निवासी 40 वर्षीय प्रभात कुमार की बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रभात कुमार नजीबाबाद के हरिद्वार मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट रहता था।
मोटा महादेव मंदिर के निकट जूस का ठेला लगता था। मंडावली में उसकी ससुराल है। बताया जाता है प्रभात कुमार का पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। बुधवार की शाम ससुराल पक्ष ने प्रभात के जहर खाने की सूचना उसके परिजनों को दी थी। ससुराल पक्ष ने प्रभात की उपचार के दौरान बिजनौर के प्राइवेट अस्पताल में मृत्यु होने की जानकारी दी। ससुराल पक्ष के लोग साहनपुर के श्मशान घाट पर बृहस्पतिवार को प्रातः 10:30 बजे उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे तभी प्रभात के परिजनों ने श्मशान घाट पहुंचकर विरोध किया और चिता से खींच लिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई उमरपुर मीरा निवासी राकेश कुमार ने साहनपुर पुलिस चौकी को तहरीर दी। राकेश का आरोप है कि उसकी पत्नी के मोटा महादेव क्षेत्र के एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। दोनों में कई बार विवाद हुआ। प्रभात के परिजनों ने प्रभात की मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को उसका पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया प्रभात की मौत की खबर परिजनों को रात से ही थी। श्मशान घाट पर पिता छोटे सिंह और परिजन मौजूद थे। परिजनों की सूचना मिलते ही पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच के साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी। -नितेश प्रताप सिंह , सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें