फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाइक पेड़ से टकराने पर युवक की मौत, दो साथी घायल

Fri, 19 Sep 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
छाछरी मोड़। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर ग्राम सिकंदरी के पास बृहस्पतिवार की शाम बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से हर्षित (20) पुत्र बाबूराम उर्फ लाला निवासी ग्राम रतनपुर खुर्द की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल आकाश पुत्र ओमप्रकाश और बाॅबी पुत्र प्रेम निवासीगण रतनपुर खुर्द का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों युवक बाइक से बिजनौर से अपने गांव रतनपुर खुर्द लौट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें