फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जान हथेली पर रख रपटा पार करने के लिए मजबूर ग्रामीण

Fri, 19 Sep 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के गांव रावली के पास मालन नदी के रपटे से जुगाड़ से बने वाहन से निकलते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बेगावाला। मालन नदी में आए उफान से रावली-ब्रह्मपुरी रपटे के ऊपर से करीब दो फिट ऊंचाई तक पानी बह रहा है। इससे पहले बने बाढ़ जैसे हालात से यह रपटा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीण क्षतिग्रस्त रपटे के ऊपर से ही जान हथेली पर रखकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

रपटे पर पानी का बहाव बहुत तेज है। बुधवार तक ग्रामीण पैदल एवं बाइक आदि वाहनों से आवागमन करते रहे। बृहस्पतिवार को सुबह नाव से आवाजाही शुरू कर दी। बाइक सवारों ने नाव में बाइक लादकर रपटा पार किया। ग्रामीण लंबे समय से रपटे के स्थान पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी यह मांग पूरी नहीं हो रही। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे भी नाव के सहारे ही स्कूल पहुंचे हैं। वे पिछले कई वर्षों से इस परेशानी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें