फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Sat, 27 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडावर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


थाना मंडावली के गांव मीरोपुर निवासी रमेश सिंह का 21 वर्षीय पुत्र सौपाल बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मंडावर थाने के गांव सीमली में अपने मौसा शेर सिंह के घर बाइक से जा रहा था।

उसके साथ गांव शेखुपुरा निवासी उसका दोस्त सुरेंद्र भी था। गांव दयालवाला के पास उनकी बाइक की किसी वाहन से टक्कर हो गई। राहगीरों की मदद से उनको जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन सौपाल सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर सौपाल के एक रिश्तेदार को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सुरेंद्र का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। दोनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। अगर सौपाल ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। सौपाल के मौसा शेर सिंह ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें