दुर्घटना में युवक की मौत
किरतपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार बाजार के पास तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। टक्कर से युवक की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे थाना मंडावर के गांव गोपालपुर निवासी 26 वर्षीय नदीम किरतपुर में रविवार बाजार के पास एक सड़क किनारे खड़ा था। बिजनौर की ओर से तेज गति से आ रही अल्टो कार ने नदीम को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बिजली के पोल से टकराई और उसकी दिशा बदल गई। नदीम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने कार को क्रैन की मदद से सड़क से हटवाया। पुलस ने कार के कब्जे में ले लिया है।
मृतक नदीम किरतपुर में रेडीमेड जींस पैंट के एक कारखाने में सिलाई का कार्य करता था। वह अपने गांव से प्रतिदिन किरतपुर आता था। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये बिजनौर भेज दिया गया है।