फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन

नहटौर। नहटौर-कोतवाली मार्ग पर गांव फुलसंदा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि युवक का ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव शेखुपुरा नारायण खेड़ी निवासी हिमांशु कुमार (24) अपने ताऊ जोगराज सिंह को बाइक से दवाई लिवाने के लिए टांडा जा रहा था। बताया जाता है कि नहटौर-कोतवाली मार्ग पर गांव फुलसंदा के पास सामने से आ रही बुलेट से उनकी बाइक से टक्कर हो गई। इसमें हिमांशु व जोगराज घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हिमांशु को मृत घोषित कर दिया गया। जोगराज की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुलेट सवार मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बुलेट को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाल संजय कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें