बिजनौर के हीमपुर दीपा के गाव मुबारकपुर खादर में युवक की मिट्टी की ढांग गिरने से दबे युवक का शव निक?
- फोटो : BIJNOR
कुएं में मिट्टी की ढांग गिरने से युवक की मौत
हीमपुर दीपा (बिजनौर)। लोहे का पाइप खोलने के लिए करीब 15 फुट गहरे कच्चे कुएं में उतरे युवक पर मिट्टी की ढांग गिर गई। मिट्टी के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर खादर में बृहस्पतिवार को जयकुमार उर्फ ज्योति (22) पुत्र ऋषिपाल परिवार के दो भाइयों के साथ खेत पर बने कच्चे कुएं पर गया। ग्रामीणों के मुताबिक जयकुमार लोहे का पाइप खोलने के लिए कुएं में उतर गया। जबकि उसके दो भाई ऊपर ही बैठे हुए थे। अचानक मिट्टी की ढांग कुएं में गिर गई। जिससे जयकुमार मिट्टी के नीचे दब गया। मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस 108 ने जेसीबी मशीन की सहायता से दो घंटे बाद जयकुमार को मिट्टी के नीचे से निकाला। उसे उपचार के लिए सीएचसी स्याऊ ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक मौत की खबर सुनते ही घर परिवार में कोहराम मच गया।