फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, पिता-पुत्र झुलसे

विज्ञापन
हरेवली में विद्युत हादसे के बाद मृतक के घर के बाहर लोगों की लगी भीड़ संवाद
विज्ञापन
- घर के बाहर खराब हैडपंप को ठीक करते लोहे की नाल लाइन से टकराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरेवली। हरेवली में बृहस्पतिवार को बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 35 वर्षीय अफजाल की मौत हो गई जबकि उसके पिता हाजी मुस्तकीम और भाई अशफाक झुलस गए। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है।
गांव के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को हाजी मुस्तकीम दो पुत्रों अशफाक और अफजाल के साथ घर के बाहर हैंडपंप को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। वह हैंडपंप के भीतर से लोहे के पाइप को निकालकर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान लोहे की नाल घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इससे करंट लगने पर अफजाल की मौके पर मौत हो गई जबकि अशफाक और उनके पिता हाजी मुस्तकीम गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से ग्राम के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के इस्माइल, इजहार, महेंद्र सिंह, मेघराज सिंह, जसवंत सिंह, जयपाल सिंह सहित अन्य का कहना है कि कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से जर्जर हाईटेंशन लाइन ठीक करने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच के बाद विधिक कार्रवाई करेगी। विद्युत निगम के अवर अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि यदि इन लोगों को हाईटेंशन लाइन के नीचे काम करना था तो इसकी पहले से सूचना देनी चाहिए थी। इससे बिजली आपूर्ति बंद करा देते लेकिन अक्सर गांव के लोग बगैर सूचना के इस प्रकार के कार्य करने लगते हैं।

हरेवली में विद्युत हादसे के बाद मृतक के घर के बाहर लोगों की लगी भीड़ संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें