फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मंडावली थाने के बाहर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन

Sat, 20 Sep 2025 04:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

नजीबाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते 20 वर्षीय अमर सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने मंडावली थाने के बाहर शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

 

विज्ञापन
बिजनौर में युवक की पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में प्रेम-प्रसंग के विवाद में गांव प्रेमपुरी निवासी 20 वर्षीय अमर सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को विजयपुर क्षेत्र में वह बेहोश मिला था। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जौलीग्रांट रेफर कर दिया। मगर, रास्ते में ही अमर सिंह ने दम तोड़ दिया।

परिजनों का आरोप है कि नंगला पिथौरा गांव के कुछ युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए थे और बुरी तरह पीटा। उन्होंने इस बात की भी आशंका जताई कि अमर सिंह को पानी में कोई विषैला पदार्थ दिया गया था। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शव को मंडावली थाने के बाहर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।यह भी पढ़ें:Meerut: वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग, वकीलों का प्रदर्शन, मानव श्रृंखला में राजनीतिक दल भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर सीओ नितेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।

गांव में चर्चा है कि अमर सिंह का किसी युवती से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते नंगला पिथौरा के युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। फिलहाल तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें