फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani Firing Case: बागपत में हंगामा करते रहे परिजन, दो आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार, एक 11वीं का छात्र

Fri, 19 Sep 2025 09:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: बरेली में 11 सितंबर को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग हुई थी। दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था, जबकि दो बदमाशों को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामला, एक आरोपी की दादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में 11 सितंबर को फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग मामले में वांछित लोहड्डा और वाजिदपुर गांव के एक-एक लाख रुपये के इनामियों के परिवार वाले बड़ौत में हंगामा करते रहे। उधर, दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे पुलिस की स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों को अभिनेत्री के घर की रेकी में शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में एसटीएफ की मुठभेड़ में गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े दो बदमाश ढेर हो गए थे। इसमें बागपत जिले के लोहड्डा और वाजिदपुर गांव के दो नाबालिगों का नाम सामने आया, जिन पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया। 
 

इसका पता चलने पर दोनों के परिजनों ने उनका एनकाउंटर होने का खतरा जताते हुए पुलिस के सामने हंगामा भी किया। उन्होंने अज्ञात लोगों पर दोनों को पकड़कर ले जाने का भी आरोप लगाया था। हालांकि बागपत पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों के परिवार वाले अलग-अलग पुलिस थानों में उन्हें तलाशते रहे। शुक्रवार को दिल्ली की स्पेशल सैल पुलिस ने दोनों इनामियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी।
 

परिजन दिल्ली में थाने के बाहर डाले रहे डेरा
इस मामले में एक आरोपी के परिवार वाले दिल्ली के निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। कई घंटे बाद स्पेशल सैल की टीम ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। आरोपी के पिता ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। 
उधर, दूसरे आरोपी की दादी गांव में चिंता में डूबी रही। दादी ने बताया कि उसके पोते को अज्ञात लोग पकड़कर अपने साथ ले गए। दादी ने पोते का एनकाउंटर किए जाने का भी खतरा जताया। साथ ही पुलिस पर पोते को गलत फंसाने का आरोप लगाया। दादी ने पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
 

गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग से कैसे जुड़े, पुलिस तलाश रही कनेक्शन
दोनों इनामियों में से एक 11वीं कक्षा का छात्र है, तो दूसरा 12वीं पास करने के बाद पिता के साथ खेतीबाड़ी कर रहा था। दोनों के गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े होने का मामला सामने आते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। पुलिस ने कनेक्शन तलाशना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
जानकारी मिली है कि अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस ने लोहड्डा और वाजिदपुर के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस से बातचीत की जा रही है। 
- विजय कुमार सीओ बड़ौत

ये भी देखें...
Meerut: छपार टोल प्लाजा मैनेजर की चाकू से गोदकर हत्या, मारपीट कर सरेआम कार में डालकर ले गए थे हमलावर    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें