वायरल वीडियो में फायरिंग का दावा, पुलिस ने किया खंडन
करीब एक मिनट नौ सेकंड के वायरल वीडियो में कुछ युवक दौड़ते दिखाई देते हैं। वीडियो के 16 सेकंड बाद दो तेज आवाजें सुनाई देती हैं। इस दौरान वीडियो बना रहे लोगों के बीच तमंचे से फायरिंग होने जैसी बातें भी सुनाई देती हैं। वीडियो में एक युवक के नाले में गिरने का भी जिक्र किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौके की जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस बोली- तहरीर मिली, आरोपियों पर होगी कार्रवाई
शुक्रवार सुबह पीड़ित आकाश गुप्ता ने मंडावली थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। बरात में युवकों के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी, लेकिन फायरिंग जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।