फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

भागूवाला। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल होने के मामले पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

भागूवाला क्षेत्र के रामदासवाली गांव के एक शादी समारोह का अवैध हथियारों के साथ डीजे पर डांस करते हुए कुछ युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुआ था। वीडियो के बाद जंगल में तमंचे के साथ युवाओं का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मंडावली पुलिस ने फोटो और वीडियो से युवकों की पहचान की और पुलिस टीम ने इस संबंध में युवक की गिरफ्तारी के लिए गांव जीतपुर खास के कुछ युवकों के घर दबिश दी। पुलिस ने मामले में मंगलवार देर रात गांव रामदासवाली निवासी परवेंद्र कुमार को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया है। भागूवाला चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि युवक के पास से 12 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने युवक खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें