नजीबाबाद। नगरपालिका और नगर पंचायतों में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक निर्मित वस्तुओं का इस्तेमाल रोकने का संकल्प लिया। नगर पंचायत साहनपुर और जलालाबाद में भी जागरुकता संगोष्ठियां आयोजित की गईं।
नगरपालिका परिषद नजीबाबाद के ईओ विजय पाल सिंह, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार की उपस्थिति में चेयरपर्सन सबिया निशात ने नगरपालिका कर्मचारियों को प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने और समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई। पॉलिथीन को पर्यावरण के लिए खतरा बताते हुए पॉलिथीन बैग, कप-प्लेट, गिलास, थर्माकॉल, प्लास्टिक की बोतल और प्लास्टिक से बनी सजावटी वस्तुओं का इस्तेमाल को रोकने के लिए समाज को जागरूक करने का संकल्प नगर पालिका और सफाई कर्मचारियों ने लिया। नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इनाम अली, पंकज शर्मा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
उधर, नगर पंचायत साहनपुर और जलालाबाद में ईओ हरि नारायण सिंह के नेतृत्व में प्लास्टिक उन्मूलन संगोष्ठी और जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुए। नगर पंचायत जलालाबाद और साहनपुर में प्राइमरी स्कूल प्रथम, प्राइमरी स्कूल द्वितीय और नगर पंचायत कार्यालयों में प्लास्टिक उन्मूलन जागरुकता संगोष्ठियों में कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया। प्राइमरी स्कूल और कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मो.आरिफ, रफतजहां, मुदस्सिर, हलीमा बानो, मीनाक्षी सिंह, नितिन कुमार, नौशाद अहमद, नईम अहमद, अतीकुर्रहमान, मो. सुहेल, अब्दुल रहमान, इरफत नाहिद, फरहत जहां, वैशाली राजपूत, बबीता आदि ने भाग लिया।
नजीबाबाद के नगरपालिका परिषद में पॉलीथिन उन्मूलन की शपथ दिलातीं चेयपर्सन सबिया निशात।- फोटो : NAZIBABAD