बताया गया कि शिवम गुरुवार रात अपने चचेरे भाई के घर से लौट रहा था। इसी दौरान गांव की एक गली में उसका शव पड़ा मिला। उसके मुंह से खून निकल रहा था, जिससे किसी हमले की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी पूर्वी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
परिजनों का कहना है कि शिवम का किसी से कोई विवाद नहीं था। उसके पिता बिलाई चीनी मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मजदूरी करते हैं। वे सदमे में हैं कि उनके शांत स्वभाव वाले बेटे के साथ ऐसा कैसे हो गया।
कहीं प्रेम प्रसंग तो नहीं? पुलिस सभी एंगल पर जांच में जुटी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह संभावना भी देख रही है कि कहीं किसी व्यक्तिगत या भावनात्मक विवाद की वजह से घटना तो नहीं हुई। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है।
पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों की जांच के बाद ही हो पाएगी।