फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। हरेवली रोड पर शुक्रवार शाम टैंकर की टक्कर से बाइक सवार रिहाना पत्नी नौशाद निवासी मोहल्ला इमामबाड़ा शेरकोट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार देर शाम ग्राम नूरपुर छिपरी के पास हुआ। इंडियन ऑयल के टैंकर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इस दौरान टैंकर का अगला पहिया सड़क और गिरी रिहाना के ऊपर से उतर गया। बाइक चला रहा उसका भाई इशाक अली घायल हो गया। इशाक अली ने बताया कि उसकी बहन का हाल ही में पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था। शुक्रवार को टांके कटवाकर वह उसे घर वापस ले जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। मृतका के पति नौशाद कुवैत में रहते हैं। रिहाना अपने पीछे पांच वर्षीय बेटे को छोड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अफजलगढ़ ने बताया कि टैंकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें