बिजनौर। व्यापारी एकता परिषद एवं राज्य कर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एजाज अली हॉल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केन प्रताप सिंह तथा संचालन प्रवीण गर्ग ने किया। कार्यक्रम संयोजक जिला अध्यक्ष अनुज शर्मा रहे। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को जीएसटी के अधिकारियों के समक्ष रखा। ज्वाइंट कमिश्नर राजीव अर्थार्त ने कहा कि जीएसटी पंजीयन व्यापारियों के सम्मान का प्रतीक है। पंजीकृत व्यापारियों को सरकार टैक्स वसूलने का अधिकार देती है। साथ ही व्यापारी लोन व अन्य वित्तीय लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जीएसटी से संबंधित अधिकांश कार्य के लिए अब सरकारी कार्यालय आने की आवश्यकता भी नहीं है, सरकार द्वारा स्थापित पोर्टल के माध्यम से आप तमाम कार्य स्वय कर सकते हैं। पंजीकरण से व्यापारियों को दुर्घटना बीमा का लाभ भी दिया जाता है। कई व्यापारी के आश्रित इस लाभान्वित किए जा सके हैं।
प्रदेश सरकार पंजीकृत व्यापारी को 10 लाख का बीमा योजना का लाभ दे रही है।अधिकारियों ने जीएसटी पंजीकरण से संबंधित व्यापारियों की तमाम भ्रांतियों को दूर किया तथा व्यापारियों को निशुल्क पंजीकरण करने के लिए आमंत्रित किया। प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारी और अधिकारी के बीच की दूरी को कम करना है। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर राहुल कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर रमेश कुमार, डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह, डिप्टी कमिश्नर शैलेन्द्र वैष्णव, राज्य कर अधिकारी सुभाष सिंह, राज्य कर अधिकारी तावेनदेर सिंह, प्रदेश संरक्षक एमपी सिंह, देवेश चौधरी, राहुल राणा,विकास विश्वकर्मा, नईम अहमद, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।