फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर बैठे पता कर सकेंगे रोडवेज बसों की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर। रेलवे की तर्ज पर निगम भी यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ा रहा है। अब यात्रियों को रोडवेज बसों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जी हां, यात्री घर बैठे ही रोडवेज बसों की लोकेशन जान सकेंगे। साथ ही बस अड्डे पर रोडवेज बसों की स्थिति जानने के लिए स्क्रीन लगा दी गई है।

रोडवेज बसों में अभी तक ऑनलाइन सीट बुकिंग करने की सुविधा शुरू की गई थी। इसके बाद अब बस की लोकेशन जानने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू हो गई है। रोडवेज बसों में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाई जा रही है। इससे पता चल सकेगा कि रोडवेज बस कहां पहुंच गई है। बिजनौर डिपो की 40 बसों में यह डिवाइस लगा दी गई है। ट्रैफिक इंटेलिजेंस सर्वर के जरिए मोबाइल पर भी पता चल सकेगा कि बस की वर्तमान स्थिति क्या है। उधर, अनुबंधित बसों में भी वीएलटीडी लगाने के लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद सभी बसों के नंबर पोर्टल पर अपडेट किए जाएंगे।
विज्ञापन


यूपी मार्गदर्शी एप के जरिए जान सकेंगे बस की लोकेशन -
निगम की ओर से यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाई जा रही है। वीएलटीडी लगने के बाद जिन बसों के नंबर पोर्टल पर अपडेट हैं, उनकी लोकेशन यात्री यूपी मार्गदर्शी एप के जरिए घर बैठे जान सकेंगे। फिलहाल बिजनौर डिपो की 27 बसों के नंबर एप पर अपडेट हो चुके हैं।

बिजनौर डिपो से रोजाना सफर कर रहे 22 हजार यात्री-
बिजनौर डिपो की बसों में सामान्य दिनों में 25 हजार यात्री तक रोजाना सफर करते हैं। सर्दी बढ़ने से इस समय करीब 22 हजार यात्री डिपो की बसों में सफर कर रहे हैं। यात्रियों की सुगमता को देखते हुए अलग-अलग रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है।
-
बिजनौर डिपो से हो रहा 134 बसों का संचालन-
बिजनौर से अलग-अलग रूटों पर 134 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें निगम की 93 और 41 अनुबंधित बसें शामिल हैं। इनका संचालन लखनऊ, मेरठ, दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून, मुरादाबाद, धामपुर, चांदपुर, नूरपुर, नजीबाबाद, नगीना, मुजफ्फरनगर आदि रूटों पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन::
ट्रेन की तरह ही अब रोडवेज बसों की लोकेशन भी जान सकेंगे। बस अड्डे पर भी स्क्रीन लगा दी गई है। रूट के हिसाब से बसों की स्थिति का पता चल सकेगा। जल्द ही सभी बसों में वीएलटीडी लगवाई जाएगी।
....अशोक कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें