बिजनौर में विश्व योग दिवस पर जिले भर में कई स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलेवासियों ने योग कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में ऊर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सभी से योग करने का आह्वान किया।
नेहरू स्टेडियम में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, संासद भारतेंद्र सिंह, डीएम जगतराज, एसपी अतुल शर्मा, विधायक सुचि चौधरी, आरएसएस के जिला संघचालक व क्रीड़ा भारती के संरक्षक डा.टीसी अग्रवाल, जिला प्रभारी सतपाल व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने संयुक्त रूप से योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख प्रशांत महर्षि के निर्देशन में योगाचार्य विनोद गोस्वामी, मोनिका सिंह, महेश शर्मा, एकता वत्स, आरती गौड़ व सुनील राजपूत ने साधकों को योग अभ्यास कराया। शांतिपीठ के साथ योग कार्यक्रम का समापन किया। समापन के बाद बड़ी स्क्रीन पर लखनऊ में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
वहीं पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में वर्धमान डिग्री कॉलेज में आयोजित योग शिविर में दस बच्चों ने करीब 1500 लोगों को योग कराया। शहनाई बैंक्वेट हाल में बर्फानी सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु चंद्रपाल सिंह ने साधकों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रुचि वीरा, सूर्यमंणि रघुवंशी, प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा, विजय दीप चौधरी, रजनीश अग्रवाल, गजेंद्र चौहान, अशोक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
झालू में योग दिवस पर मास्टर सुरेश चंद्र शर्मा ने आर्य समाज में योगाभ्यास कराया। वहीं बिजनौर इंटर कॉलेज में योग दिवस पर एनसीसी अधिकारी खलील अहमद व खेल शिक्षक अबुल मारीफ खां ने छात्रों को योगासन कराएं। प्रधानाचार्य डा.आफताब अहमद ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान की ओर से योग गुरु प्रताप सिंह, कौशल वर्मा और सविता अग्रवाल ने योग कराया। माता रानी इंटर कॉलेज में योगाचार्य विपिन कुमार एवं विजय पाल सिंह ने छात्रों को योग कराया। भारतीय योग संस्थान की ओर से कृष्णा फार्म में चंद्रभूषण मिश्रा व इंदिरा पार्क में विद्या भूषण विश्रोई ने सामूहिक योगाभ्यास कराया।