फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 20 लाख से गांव खुर्दी में बनेगा योग हाॅल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। ग्राम खुर्दी में प्रस्तावित योग हाॅल की भूमि पूजन के बाद जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने शिलान्यास किया। ग्राम प्रधान डॉक्टर शहवाज अली ने बताया कि हॉल के निर्माण के लिए 20 लाख का बजट अनुमोदित हो चुका है।
जिलाधिकारी ने योग के प्रसार पर जोर दिया। गांव में इस हॉल के निर्माण के बाद योग से और अधिक लोग जुड़ेंगे।उन्होंने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया। बता दें कि ग्राम खुर्दी में शिक्षक योगाचार्य सर्वजीत त्यागी बच्चों को योग और जिमनास्टिक का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम डल्लू धनोरा निवासी अंशिका ने गत वर्ष भोपाल में हुई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में पदक जीता था। वर्तमान में दो दर्जन से अधिक बच्चे योग तथा जिमनास्टिक का प्रशिक्षण ले रहे हैं। हाल बनने के बाद बच्चों के लिए सुविधा बढ़ेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान डॉ शहबाज अली, एसडीएम अवनीश त्यागी, जिला खेल अधिकारी राजकुमार,योगेंद्र पाल सिंह योगी, अरविंद अहलावत, अमित चौधरी,सूर्य आर्य, अजय पाल सिंह, अनुज राणा, योगेश त्यागी, ऋषिपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें