फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहो-वाहो गोबिंद सिंह, आपे गुरु चेला...

विज्ञापन
नजीबाबाद के गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव पर गुरु ग्रंथ साहिब पाठ करते ग्रंथी अवतार सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। सिख समाज से जुड़े कवियों ने गुरु गोबिंद सिंह के धर्म के प्रति समर्पण और त्याग भावना पर काव्यांजलि दी। अखंड पाठ के साथ सामूहिक भोग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बोले सौ निहाल, सत श्री अकाल उद्घोष के साथ गुरुद्वारा नानकशाही श्रीगुरु सिंह सभा के नेतृत्व में शबद-कीर्तन के साथ प्रकाशोत्सव का शुभारंभ हुआ। ग्रंथी ज्ञानी अवतार सिंह ने कथा बखानी जी अब मैं अपनी, अब मैं अपनी..., वाहो-वाहो गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला शबद वाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा कि गुरू गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।
प्रधान सरदार बलवीर सिंह, सचिव जितेंद्र कक्कड़, गुरमीत सिंह धवन, जसवीर सिंह, प्रद्युम्न सिंह तथा गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों के नेतृत्व में सिख समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने काव्य पाठ कर गुरु गोबिंद सिंह के कार्यों का बखान किया। जालंधर, लुधियाना, आनंदपुर साहिब सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों कर्मजीत सिंह नूर, डॉक्टर हरि सिंह जाचक, सरदार गुरचरण सिंह परवाना, बीबी जतिंदर कौर ने काव्य रचनाओं से गुरु गोबिंद सिंह के धर्म के प्रति समर्पण भाव और त्याग भावना का बखान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में त्रिलोकचंद सिंह सोबती, जगजीत सिंह, नरेंद्र कौर, कुलवीर कौर, परविंदर, हरेंदर सिंह, जसपाल सिंह, गुरदीप सिंह, जरनेल सिंह, तनप्रीत कौर, वरिन्दर सिंह, बलजीत सिंह, मनिंदर कौर सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के राजेंद्र त्यागी, अशोक सविता, निशा अग्रवाल, जयप्रकाश शर्मा, अशोक अग्रवाल उपस्थित रहे।
सिरोपा और शॉल भेंटकर किया सम्मानित
नजीबाबाद। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाले गए नगर कीर्तन का स्वागत करने वाले मुस्लिम समाज के लोगों का शॉल भेंटकर स्वागत किया गया। कमेटी की ओर से डॉक्टर अब्दुल बारी, डॉक्टर वसीम बारी, डॉक्टर अखलाक, डॉक्टर व्यास, डॉ. शाकिर, अबरार आलम, मोहम्म्द साबिर को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से बाबा फतेह सिंह गतका पार्टी, प्रभातफेरी संयोजक बलवीर सिंह, जसवीर सिंह सहित विभिन्न सेवाओं से जुड़े सिख समाज के लोगों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।

नजीबाबाद में नगर कीर्तन का स्वागत करने वाले मुस्लिम समाज के लोगों को सिरोपा भेंट किया गया सम्मान- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें