फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में बाइक सवार चार युवक घायल हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर (बिजनौर)। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम जनपद मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर खुर्द निवासी सुरेंद्र कुमार अपने साथी हिमांशु के साथ बाइक द्वारा अपनी शादी के कार्ड बांटकर वापस घर जा रहा था। राजा का ताजपुर में पेट्रोल पंप के पास कार से भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नूरपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां से दोनों की हालत गंभीर देखते हुए परिजन उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। सुरेंद्र की 20 जनवरी को शादी होनी है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। दूसरी घटना में बाइक पर सवार ताजपुर निवासी इकरामुद्दीन व जाकिर किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को परिजन उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें