फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दशलक्षण पर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की

विज्ञापन
नहटौर के जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व पर्व प्रवचन करती साक्षी जैन। संवाद
विज्ञापन
श्री दिगंबर जैन पंचायती और सरजयती मंदिर में हुआ श्रीजी का सामूहिक अभिषेक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



नजीबाबाद। जैन समाज के दशलक्षण महापर्व प्रारंभ हो गए हैं। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर व सरजयती मंदिर में दशलक्षण पर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा पर श्रीजी का सामूहिक अभिषेक किया गया। इसके बाद शांति धारा बोलीदाता नवकार जैन ने की।
जनेश्वर प्रसाद जैन, संदीप जैन, भाविक जैन, शास्त्री दिवाकर जैन, पुनीत जैन, राजीव जैन, राहुल जैन ने भगवान चंद्र प्रभु की वेदी पर सामूहिक पूजन किया। शास्त्री दिवाकर जैन ने उत्तम क्षमा का अर्थ बताते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को उत्तम धर्म को अपनाना है, तो उसको अपने अंदर के द्वेष, क्रोध, लोभ, मान को त्यागना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान महावीर की वेदी पर जितेंद्र जैन ने पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना में संयम, राजीव जैन, लोकेश, पारस जैन, नमन जैन सहित बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें