धामपुर। किशोरी छेड़खानी के मामले में रविवार देर शाम हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की मोहल्ला लोहियान धर्मशाला में बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली की कटु शब्दों में निंदा की।
आरोप लगाया कि पुलिस किशोरी छेड़खानी के अन्य तीन आरोपियों और मामले में शामिल एक युवती को बचाने का प्रयास कर रही है। कार्यकर्ताओं ने हिंदूवादी संगठनों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करने, कोतवाल पर कार्रवाई करने और किशोरी से छेड़खानी के मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा कायम कर जेल भेजने की मांग की है। निर्णय लिया कि अधिकारियों ने मांग नहीं मानी तो आंदोलन होगा । बैठक में डॉक्टर आदित्य अग्रवाल , डॉक्टर एनपी सिंह, जितेंद्र बैस, आरके आर्य एडवोकेट , राघव शरण गोयल, सचिन अग्रवाल, अरुण प्रताप चौधरी, नीतिन अग्रवाल, शिवेंद्र अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।