फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धरने पर कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चांदपुर तहसील परिसर में भाकियू चढूनी के धरने के दूसरे दिन धरने पर अर्द्धनग्न अवस्था में बैठे का - फोटो : तेंदुए के हमले में घायल वीरेंद्र पाल।
विज्ञापन
चांदपुर। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं का तहसील परिसर में धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव चेहला में अवैध खनन के आरोप में पांच ट्रैक्टर-ट्राली व एक जेसीबी को तहसीलदार चांदपुर ने सील कर दिया था। भाकियू चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं व किसानों का कहना है कि ऑनलाइन अनुमति व तहसीलदार से बात करने के बाद ही कब्रिस्तान में भराव कार्य शुरू कराया गया था। कब्रिस्तान में तालाब का पानी आ जाता है, इसलिए उसे ऊंचा कराने के लिए भराव किया जा रहा था। राजस्व विभाग व पुलिस कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में धरना शुरू कर ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी छोड़ने तथा कब्रिस्तान का कार्य पूर्ण कराने की मांग की थी।
मंगलवार को सुरेश यादव की अध्यक्षता व रोहित चौधरी के संचालन में चले धरने के दूसरे दिन कड़ कड़ाती ठंड में दोपहर दो बजे से संगठन के जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह, युवा जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अल्ताफ, ब्लाक अध्यक्ष नूरपुर इस्राइल, रिहान, सम्जू मलिक, सचिन कुमार, जितिन आदि ने धरने पर अर्द्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें