फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जानलेवा हमले में अभियुक्त को 16 महीने के कारावास की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निजेंद्र कुमार ने अभियुक्त निसार अहमद उर्फ जीशान को दोषी पाया है। उसे एक साल चार महीने के कारावास की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अजीत पवार ने बताया कि शहर कोतवाली में सात सितंबर 2024 को नईम अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि वह घर पर मौजूद था। तभी एक भिखारी भीख मांगने के लिए आया। जिसने अपना नाम जीशान पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी किरतपुर बताया। भीख देने से मना करने पर आरोपी जीशान ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया था। साथ ही विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। अदालत ने सुनवाई के बाद निसार अहमद को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें