फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के सम्मेलन में जुटे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के सम्मेलन में जुटे कार्यकर्ता
विज्ञापन

नूरपुर। बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने भाजपा व सपा को झूठ की पोटली बताते हुए दोनों पार्टियों से सावधान रहने की चेतावनी दी। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और मायावती पांचवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगी। कार्यक्रम के दौरान नूरपुर विधानसभा से हाजी जियाउद्दीन को प्रत्याशी घोषित किया।
सोमवार को खालसा इंटर कॉलेज के मैदान में नूरपुर विधानसभा प्रभारी हाजी जियाउद्दीन की ओर से कराए गए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शमशुद्दीन राईन ने कहा कि सपा और भाजपा दोनों ने ही जनता से झूठ बोलकर प्रदेश की सत्ता हासिल की है। 2012 में जब सपा की सरकार बनी थी तो अखिलेश यादव ने किसानों के कर्जे व बिजली के बिल माफ करने के साथ ही मुसलमानों को 18 प्रतिशत आरक्षण देने की बात की थी, लेकिन पांच वर्ष तक प्रदेश में शासन करने के बाद भी वह अपना कोई वादा पूरा नहीं कर पाए। इसी तरह भाजपा ने 2017 में तमाम झूठी बातें बोलकर सत्ता हथिया ली, लेकिन जनता को कमरतोड़ महंगाई के अलावा कुछ नही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल व खाद्य तेल के दाम आसमान छू रहे हैं और जनता परेशान है। जनता दोनों का सच जान चुकी है और परिवर्तन चाहती है। कहा कि बसपा शासन में अधिकारी समय पर कार्यालय में बैठते थे और प्रदेश में कानून का राज था। दावा किया कि इस बार प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने नूरपुर विधानसभा से हाजी जियाउद्दीन को प्रत्याशी घोषित करते हुए कार्यकर्ताओं से उन्हें जिताने की अपील की। जितेंद्र सागर की अध्यक्षता व काके रवि के संचालन में आयोजित कार्यक्रम की रणविजय सिंह, पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी, रुचि वीरा, शकील हाशमी, ओमकार सिंह, सतवीर नागर, राजेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें