फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं की मिट्टी की ढांग गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
नहटौर के गांव सदरूदीनगर में कुएं की मिट्टी की ढांग गिरने से दबे मजदूर को निकालती जेसीबी और जमा भी? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नहटौर(बिजनौर)। कुएं से ईंट निकालने के दौरान मिट्टी की ढांग गिरने से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने मृतक का शव किसान के घर पर रखकर जमकर हंगामा किया। मृतक के भाई ने पुलिस को किसान के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव मानकपुर निवासी संजय कुमार (22) गांव सदरुद्दीनगर के किसान विरेश कुमार के यहां मजदूरी करने के लिए गया था। मृतक के भाई शीशराम सिंह ने बताया कि उसके भाई को किसान ने घर के पास ही पुराने कुएं की ईंट निकालने के लिए कुएं में नीचे उतार दिया। वह कुएं की ईंट नीचे की तरफ से निकाल रहा था। इसी दौरान मिट्टी की ढांग उसके ऊपर गिर गई। जिससे संजय उसके नीचे दब गया। जेसीबी मशीन से घंटों की मशक्कत के बाद मिट्टी को हटाया गया। तब तक संजय की मौत हो चुकी थी। मजदूर की मौत होने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव को किसान के घर पर लाकर रख दिया और जमकर हंगामा किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों में घंटों तक समझौता वार्ता चलती रही, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इस मामले में शीशराम सिंह ने किसान के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने किसान को हिरासत में ले लिया है।

नहटौर के गांव सदरूदीनगर में कुएं की मिट्टी की ढांग गिरने से दबे मजदूर को निकालती जेसीबी।- फोटो : BIJNOR

नहटौर के गांव सदरूदीनगर में कुएं की मिट्टी की ढांग गिरने से हुई मजदूर की मौत के बाद जमा भीड़।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें